1 जनवरी 2018

ताज की सुंदरता को देख विवेक ओबरॉय ने शुरु किया नया साल

विवेक ओबेरॉय और उनकी  पत्नी प्रियंका 
नए वर्ष की शुरुआत के लिए बॉलीवुड  अभिनेता विवेक ओबरॉय ने चुना आगरा का ताजमहल। वह अपनी पत्नी प्रियंका अल्वा आबरॉय  और  परिवार के सदस्यों के साथ नया वर्ष मनाने आगरा  आये थे। बॉलीवुड एक्टर अपने परिवार के साथ करीब एक घंटे तक ताजमहल के भीतर  रहे। ताज की सुंदरता को देख वह बहुत खुश थे । लोगों ने  विवेक को ताजमहल में पहचान लिया और उनके साथ फोटो खिंचवाने की कोई भी कोशिश नहीं छोड़ी। फोटो खिंचवाने के लिए लोगों के मध्य  होड़  मच गई। सीआईएसएफ के जवानों ने उनको सुरक्षा घेरे में लेकर ताजमहल का भ्रमड़  करवाया। ताज अवलोकन के तत्काल बाद वह सीधे होटल के लिए रवाना हो गए।