30 दिसंबर 2017

सुपरस्टार रजनीकांत ने की राजनैतिक पार्टी बनाने की घोषणा

सुपरस्टार रजनीकांत काफी समय से राजनीति में प्रवेश के संकेत देते  रहे हैं किन्तु अब उन्होंने वर्ष 2017 समाप्त होने से  पूर्व यह  घोषणा कर दी है कि वह  अपनी पार्टी का गठन करेंगे और तमिलनाडु के समस्त  234 सीटों पर अपने उमीदवार खड़े करेंगे। वह अपनी पार्टी तीन  उद्देश्यों को लेकर बना रहे हैं सच्चाई, मेहनत और विकास। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि लोकतंत्र अभी बुरी स्थिति में है,दूसरे प्रदेश हमारी  मजाक उड़ाते  हैं। यह बड़ी घोषणा उन्होंने अपने  समर्थकों के साथ मुलाकात के बाद की।   श्री राघवेंद्र कल्याण मंडपम में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि  मेरा राजनीति में आना पूरी तरह  तय है।   आज यह प्रदेश  की सबसे बड़ी जरूरत समझता हूँ।