17 दिसंबर 2017

गुजरात होगा मोदी की चुनाव प्रतिष्ठा और राहुल का भविष्य

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी 
गुजरात और  हिमाचल प्रदेश का चुनाव परिणामों का प्रभाव  2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर  पड़ सकता है। इंतज़ार की घड़ी समाप्त होने वाली हैं और परिणाम का  समय दूर नहीं है।प्रधानमंत्री के लिए   गुजरात चुनाव  जहां प्रतिष्ठा का प्रश्न है वहीं  कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दोनों पार्टियों को जीत की पूरी पूरी उम्मीदें हैं। भाजपा लगातार छठी बार सत्ता हतयाना चाहती  है वहीं लगभग दो दशक से विपक्ष में रही कांग्रेस को सत्ता में आने की  भारी आशाएं हैं। बता दें कि 2014 में नरेंद्र  मोदी गुजरात के 'विकास मॉडल' की ताकत  पर ही सत्ता में आए थे।