26 दिसंबर 2017

अब बेईमान आईएएस अधिकारीयों की आई बारी

मोदी सरकार अब बेईमान आईएएस अधिकारीयों की पकड़ करेगी। देश में  सभी  आईएएस  अधिकारियों से अगले महीने तक अपनी संपत्तियों का ब्योरा प्रस्तुत करने के लिए  कहा गया है।  जो अधिकारी ऐसा नहीं करेंगे उनकी पदोन्नतियों और विदेशी पदस्थापनाओं के लिए जरूरी सतर्कता मंजूरी सरकार नहीं देगी। इस सम्बन्ध में केंद्र सरकार के सभी विभागों, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सर्कुलर भेज दिया गया है जिसमें  आईएएस अधिकारियों की ओर से 31 जनवरी, 2018 तक अचल संपत्ति रिटर्न (आईपीआर) जमा कराने को कहा है। शायद  इससे भ्र्ष्ट आईएएस अधिकारीयों को पकड़ने में सहायता मिलेगी।