24 दिसंबर 2017

आगरा में ब्रज क्षेत्र की हस्तियों को सम्मानित किया गया

आगरा। इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा  विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के बल पर आकाशीय ऊचाइयां पाने वाली ब्रज क्षेत्र की  हस्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें समाज सेवी से लेकर चिकित्सक थे तो देश-दुनिया के पटल पर चमकने वाले खिलाडिय़ों को भी अवार्ड से नवाजा गया।अवॉर्ड के लिए ब्रज क्षेत्र की 55 हस्तियों का नॉमिनेशन किया गया था। उनके चयन में पारदर्शिता के लिए मेंबर ऑफ जूरी का गठन किया गया था। जूरी मेंबर्स द्वारा दिए गए वोटों के आधार पर अवॉर्डियों का चयन किया गया।ब्रज की इन हस्तियों को पद्मश्री अनूप जलौटा एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर चौधरी लक्ष्मी नारायण.....
ने संयुक्त से अवार्ड दिए ।

ये हैं अवॉर्ड प्राप्त करने वाले

वरिष्ठ चिकित्सक पदमश्री डॉ. डीके हाजरा

एस.एन. मेडिकल कॉलेज से चिकित्सा के क्षेत्र में स्नातक की डिग्री हासिल कर डॉ. दयाकिशोर हाजरा ने इंडोक्रिमिनोलॉजी एवं न्यूक्लियर चिकित्सा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त की। खास बात ये है कि टी3 एवं टीएसएच हार्मोंस के संश्लेषण की खोज करने के लिए डॉ. हाजरा का नामांकन 1977 में नॉबेल पुरुस्कार के लिए हुआ। भारत सरकार द्वारा 2014 में चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पदमश्री से इन्हें सम्मानित किया गया।

फिल्म निर्माता एवं निर्देशक सिद्धार्थ नागर

मथुरा में जन्मे फिल्म निर्माता एवं निर्देशक सिद्धार्थ नागर कई टीवी सीरियल के अलावा बृज का बिरजू जैसी बेहतरीन फिल्म का निर्माण कर चुके हैं। सिद्धार्थ आज बॉलीबुड में प्रमुख फिल्म निर्माता एवं निर्देशक के रूप में पहचाने जाते हैं जोकि  महान साहित्यकार अमृतलाल नागर जी की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

चित्रकार पदमश्री कृष्ण कन्हाई

मथुरा के मूल निवासी चित्रकार पदमश्री कृष्ण कन्हाई अपनी सजीव चित्रकारी के लिए विश्व विख्यात हैं। भारत सरकार द्वारा 2004 में पदमश्री, 2009-10 में राष्ट्रीय कालीदास पुरस्कार से सम्मानित किये जा चुके है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2015 में इन्हें यश भारती पुरस्कार से भी नव़ाजा गया है।

ख्याति प्राप्त गीतकार एवं कवि प्रो. कवि सोम ठाकुर

हिंदी गौरव सम्मान और यश भारतीय से सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गीतकार एवं कवि प्रो. सोम ठाकुर ने काव्य पाठ के साथ ही अनेकों फिल्मों के लिए भी गीत लिखे जिनमें से इनके लिखे कुछ गीतों को सुर सामग्री लता मंगेशकर जी ने भी अपनी आवाज दी है।

मॉडल शिवांकिता दीक्षित

फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी कांटेस्ट में मिस बंगाल के खिताब जीतने के बाद फेमिना मिस इंडिया 2017 में फाइनिलिस्ट रहीं मॉडल शिवांकिता दीक्षित मॉडलिंग की दुनियां में नेशनल लेवल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकीं शिवांकिता दीक्षित ने मॉडलिंग और फैशन जगत में ब्रज क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

फिल्म अभिनेता युवराज पाराशर

फिल्म अभिनेता युवराज पाराशर कई फिल्मों में बतौर नायक अभिनय कर चुके हैं। जिनमें प्रमुख फि़ल्में मधुर भंडारकर की फैशन के अलावा दोनों ये न जाने क्यूं, लव लाइफ एंड स्क्रू हैं। साथ ही युवराज पाराशर शास्त्रीय नृत्य के सिद्धस्त कलाकार भी हैं।

क्रिकेटर दीपक चाहर

आगरा में जन्मे दीपक चाहर भारतीय क्रिकेट के प्रथम श्रेणी के खिलाड़ी हैं। पेस बॉलर दीपक राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आईपीएल में खेल चुके  हैं। क्रिकेटर दीपक चाहर इंडियन क्रिकेट टीम में भी सलेक्ट हो चुके हैं

गजल गायक सुधीर नारायण