3 दिसंबर 2017

अध्यक्ष बनने पर युवा राहुल शायद कांग्रेस के सिस्टम में परिवर्तन ला सकें

राहुल गांधी का अगला  कांग्रेस अध्‍यक्ष बनना  तय सा है। क्योंकि उनके सामने अबतक  दूसरा कोई उम्मीदवार नहीं है। खाना पूरी की जा रही है। उन्होंने अपना नामांकन पत्र भर दिया है। नामांकन के दौरान  शीला दीक्षित, मनमोहन सिंह, मोहसिना किदवई, मोतीलाल वोरा, अहमद पटेल और रणदीप सुरजेवाला आदि उपस्थित थे।पार्टी में एक लंबे अंतराल के बाद  चुनाव होने जा रहे हैं। लगातार 19 वर्षों तक अध्‍यक्ष रहने का  रिकॉर्ड बनाया है सोनिया गांधी ने। कांग्रेस के 133 वर्षों के इतिहास में उन्होंने  सबसे अधिक समय तक इस पद को संभाला  है। अब उन्होंने यह रास्ता अपने पुत्र को सौंपने की तैयारी कर ली है। इस पद के लिए नामांकन भरने का अंतिम दिन  सोमवार है।