29 दिसंबर 2017

योगी के नेतृत्व में प्रदेश का विकास जारी है - अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हमारी पार्टी पुरे देश में कश्मीर से कन्याकुमारी तक पताका फहराने का सपना पूरा कर रही है।  गुजरात और हिमाचल में हमारी भारी जीत इसका भाग है। हमारी सरकार ने  ऐतिहासिक कदम उठाकर  तीन तलाक को  गैरकानूनी बनाने के साथ इसे  आपराधिक धारा के साथ जोड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश का विकास जारी है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री  की जोड़ी प्रदेश को  को शानदार  शासन देगी। मुख्यमंत्री सही समय पर  उचित निर्णय ले रहे हैं। अमित शाह  फिरोजाबाद में हॉस्पिटल के शिलान्यास के सेवा उत्सव में बोल रहे थे।