17 दिसंबर 2017

भटके शत्रुघ्न सिन्हा का दिल राहुल या मोदी के साथ, कहना मुश्किल

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा, राहुल गांधी  के कांग्रेस के  अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और कहा आइए पूरी राष्ट्रीय भावना के साथ मिलकर हम उन्हें धन्यवाद दें। लोकतंत्र के व्यापक हित में मैं कांग्रेस जिंदाबाद की कामना भी करता हूं।राहुल ने जबाब में  ट्वीट किया, ‘आपके प्यारे शब्दों के लिए धन्यवाद शत्रुघ्न सिन्हा जी।’ मालूम होगा  कि शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा  पर लगातार हमला करते रहे हैं। हाल ही में गुजरात चुनाव के दौरान जब नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस चुनाव में पाकिस्तान का हाथ है तो भी शत्रुघ्न सिन्हा ने जबाब में नरेंद्र मोदी  को कहा था कि माहौल को साम्प्रदायिक बनाना बंद करें और स्वस्थ राजनीति करें।