18 दिसंबर 2017

ताजमहल की दीवारों के बदलते रंग पर शोध करेंगे रसायन विशेषयज्ञ

आगरा। ताजमहल की संगमरमर की दीवारों के रंग में बदलाव एक चिंता का विषय बना हुआ है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की रसायन शाखा इसका कारण ढूंढ़ने की कोशिश कर रही है। यमुना नदी के प्रदूषण या और कौन से और कारण हो सकते हैं ताज की  मुख्य गुंबद सहित पूरी इमारत की  संगमरमर में पीलापन आने के। इसका अध्यन रसायन विशेषज्ञों द्वारा शुरू कर दिया गया है।यमुना नदी के किनारे पुरातत्व स्मारकों के पत्थरों पर प्रदूषण का प्रभाव जानने के लिए विशेषज्ञों का दल मथुरा भी जायेगा। यही नहीं यमुना नदी को टच करने वाले सारे स्मारकों को भी इस शोध में शामिल किया गया है। यूनेस्को के सहयोग से आगरा किला में  काम कर रही प्रयोगशाला  का भी इस जांच में सहयोग लिया जाएगा।