10 दिसंबर 2017

अगले लोकसभा चुनाव में मैनपुरी होगा मुलायम का चुनाव मैदान

समाजवादी पार्टी नेता मुलायम सिंह यादव ने 2019 के चुनावों में  अपने होम सिटी  मैनपुरी में वापस जाने का फैसला किया है। सपा नेता ने रविवार को मैनपुरी में एक शादी समारोह के दौरान अपनी पारंपरिक सीट पर लौटने की घोषणा की। मुलायाम के  इस निर्णय के बाद वर्तमान  सांसद, तेज प्रताप के वहविष्य  के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने  कहा, हम देखेंगे कि उन्हें  कहाँ से  एडजस्ट किया जाये।  तेज प्रताप  लालू प्रसाद के दामाद भी हैं। बतादें उत्तर प्रदेश के  नागरिक निकाय चुनावों सपा को बुरी हार का सामना करना पड़ा। सोलह मेयर की सीटों में से सपा एक भी सीट हांसिल कर सकी। मुस्लिम वोट का झुकाव अब मायावती की पार्टी बसपा की ओर ज्यादा है। अलीगढ़ और मेरठ में  बसपा के मेयर चुनाव जीतने में सफल रहे।