6 नवंबर 2017

पेराडाइज पेपर्स में बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी

714 भारतीयों के नाम पेराडाइज पेपर्स की सूची में हैं। महत्वपूर्ण लोगों में  बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और झारखंड के हजारीबाग से सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा और  बिहार से भाजपा सांसद रवींद्र किशोर सिन्हा के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। बताया जाता है सत्तापक्ष एवं विपक्ष के अन्य  सांसदों के नाम भी इस लिस्ट में हैं।पेराडाइज पेपर्स अंतरराष्ट्रीय कंसाॅर्टियम आॅफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट द्वारा जारी किये गए हैं।इंडियन एक्सप्रेस अख़बार ने भारत में इसको  प्रमुखता से प्रकाशित किया है। इस लिस्ट में 180 देशों की पेपर्स शामिल हैं और भारत का नाम  19वें स्थान पर है।