20 नवंबर 2017

नहीं होने देंगे पद्मावती का प्रदर्शन विवादित दृश्य हटाए बिना - केशव प्रसाद मौर्य

उ  प्र  के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पद्मावती से विवादित दृश्य के सम्बन्ध में संवाददाताओं  से बातचीत करते हुए  सहारनपुर में कहा कि इन द्रश्यों को हटाए बिना उतर प्रदेश में इस फिल्म का प्रदर्शन नहीं किया जायेगा । उन्होंने कहा बसपा, कांग्रेस और सपा  तीनों एक साथ नरेंद्र मोदी रोको अभियान चलाये हुए हैं। मौर्य ने कहा  पूर्व की सरकारों ने  उतर प्रदेश को गर्त में धकेलने का काम किया है जबकि हमारी पार्टी  सबका साथ सबका विकास की राह पर चलकर प्रदेश और भारत  का विकास कर रही है।  उपमुख्यमंत्री ने कहा  कि  प्रदेश की 16 नगर निगमों, नगर पंचायतों की 90 प्रतिशत सीटे बीजेपी के हाथ में  आने वाली  हैं।