25 नवंबर 2017

बिहार में बढ़ रहे हैं अपराध, अर्थव्यवस्था हो रही है डावाडोल - लालू

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने नितीश सरकार जबरदस्त हमला बोलते हुए कहा कि सर्कार की नीतियों के कारण बिहार की  हालत बहुत बिगड़ गई है। नोटबंदी और जीएसटी के बाद बिहार  ही नहीं पूरे देश की अर्थव्यवस्था डगमगा गई है। कानून व्यवस्था भी बिहार में पूरी तरह खस्ता होती जा रही  है। लालू ने प्रदेश में चल रहे  महाजंगलराज पर दुख प्रकट किया। लालू  भाजपा  के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा के विचारों से काफी सहमत हैं। नोटबंदी और जीएसटी के सम्बन्ध में भाजपा नेता  शत्रुघ्न सिन्हा कई बार कह चुके हैं कि इसने देश की अर्थव्यवस्था  को कमज़ोर कर दिया है। राजद अध्यक्ष  ने कहा कि प्रदेश में व्यापारी  बहुत परेशान है और अपराध दिन  प्रतिदिन और बढ़ते जा रहे हैं।