18 नवंबर 2017

योगी बनाना चाहते हैं गाज़ियाबाद को स्मार्ट शहर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गाजियाबाद को स्मार्ट सिटी बनाया जायेगा। गाज़ियाबाद में मेयर उम्मीदवार आशा शर्मा के समर्थन में प्रचार करते हुए  उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव केंद्र और प्रदेश सरकार की नींव होते हैं। उन्होंने कहा  कि गाज़ियाबाद के विकास के लिए मिला धन इसके विकास कार्यों पर खर्च किया गया। इसी कारण यहाँ का विकास नहीं हो सका।मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर के  रेहड़ी पटरी वालों का पंजीकरण कराया जाएगा और  मेट्रो ओर परिवहन का विस्तार किया जाएगा। अखिलेश यादव सरकार के  नगर विकास मंत्री  आजम खां को उल्टी खोपड़ी का बताते  हुए कहा कि उन्होंने  निगमों और नगर पालिका व नगर पंचायतों को उगाही के अड्डे बना दिए थे।