23 नवंबर 2017

गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के 'नकली इस्तीफे पत्र' के पीछे भाजपा के हाथ होने का आरोप

अहमदाबाद : गुजरात   विधान सभा  चुनाव का समय  नजदीक आने के साथ -साथ  चुनावी  सरगर्मियां तेज हो रहीं हैं। सोशल मीडिया पर गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी  का इस्तीफा वायरल हो रहा है। जबकि भरतसिंह सोलंकी   ने  इसका प्रतिवाद  करते हुए ,भारतीय जनता पार्टी  पर  अपने नकली  इस्तीफे पत्र के पीछे हाथ होने का आरोप लगाया।गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, नकली इस्तीफे का पत्र सोशल मीडिया पर मेरे हस्ताक्षर के साथ चल रहा है.यह पूरी तरह से नकली है और मैंने कोई ऐसा पत्र  जारी नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि  भाजपा नर्वस है और गुजरात कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से चिंतित है। हम इस मुद्दे को  चुनाव आयोग के साथ उठाएगे और भाजपा के खिलाफ शिकायत दर्ज करेंगे।