5 नवंबर 2017

बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा राहुल ने

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यदि सरकार देश में बेरोजगारी और  बढ़ती कीमतों  को काबू नहीं कर सकती तो उसे अपनी सीट छोड़ देनी चाहिए। कुछ दिन पूर्व  कांग्रेस उपाध्यक्ष ने  अपने ट्वीट  में  लिखा था कि महंगी गैस, महंगा राशन, बंद करो खोखला भाषण, दाम बांधो, काम दो, वर्ना खाली करो सिंहासन। यहाँ बता दें  कि कुकिंग गैस के दाम में  4.50 रुपये प्रति सिलिंडर के हिसाब से बढ़ोत्तरी हुई जिसके बाद भाजपा  सरकार की जमकर  आलोचना हो रही है।