23 नवंबर 2017

प्रधान मंत्री मोदी बॉलीवुड डायरेक्टर मनमोहन देसाई जैसे : सीताराम येचुरी

नई दिल्ली: शीर्ष  वाम नेता सीताराम येचुरी ने  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी  और बॉलीवुड के हिट प्रोड्यूसर-डायरेक्टर मनमोहन देसाई में  समानता  खोज  निकाली है ।उन्होंने आज जेडी (यू)  सांसद अली अनवर पर एक पुस्तक   विमोचन के अवसर  पर कहा  कि फिल्म निर्देशक मनमोहन देसाई  की   फिल्में सफल रही हैं क्योंकि वह  दर्शकों को उन्हें दिखाकर  सोचने का मौका नहीं देते थे । इसी तरह, मोदी देश भर में लोगों  को व्यस्त रखने के लिए  रोज़ एक नया नारा देकर  देश चला रहे हैं ताकि वे सच्चाई से रुबरु  न हो सकें की  उनके आसपास क्या हो रहा है।मार्क्सवादी नेता ने  संसद के शीतकालीन सत्र में देरी के लिए  भी सरकार पर हमला किया।उन्होंने कहा, भाजपा सत्र को नहीं  चाहती  है क्योंकि वे जानते हैं कि विपक्षी दल जय शाह और शौर्य डोवाल की व्यापार गतिविधियों  और राफेल सौदे से जुड़े मुद्दों को उठायेंगे  और यह   सब भारतीय जनता  पार्टी को गुजरात विधानसभा चुनावों में भरी पड़  सकता है.येचुरी ने सरकार पर गुजरात  विधानसभा चुनाव में जीत की खातिर संसदीय लोकतंत्र के साथ खेलने का आरोप लगाया।

इसी अवसर  पर बोलते हुए जेडी (यू) के नेता शरद यादव ने भी चुभती हुई टिप्पणी  की। उन्होंने  देश के मौजूदा परिदृश्य की तुलना ,1 9 75 में कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के साथ  करते हुए कहा कि  उन दिनों के दौरान आपातकाल दिखाई तो  दे रहा था। अब यह मौजूद  है, लेकिन अदृश्य है.