21 नवंबर 2017

नए मेयर से ढेर सारी उम्मीदें आगरा की जनता को

अब और  इंतज़ार नहीं,शहर का विकास चाहती है आगरा की  जनता  


आगरा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राजबब्बर का आगरा में  प्रचार क्या रंग लाएगा कहना कठिन है।मुख्य
उम्मीदवार भाजपा के  नवीन जैन, कांग्रेस के विनोद बंसल, समाजवादी पार्टी के राहुल चतुर्वेदी  और बहुजन समाज पार्टी के दिगंबर सिंह अपनी जीतों की पूरी उम्मीद लगाए हुए  हैं। भाजपा को  पांचवी बार इस  पद हासिल करने की पूरी आशा है । ताजमहल और आगरा को स्वछ शहर  बनाने जैसे मुद्दे को प्रत्येक कैंडिडेट ने जमकर  उठाया। इस बार चुनाव में आगरा के मतदाता समझदारी से उस कैंडिडेट को  वोट देना चाहते हैं जो ताज सिटी का नाम भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में ऊपर पंहुचा सके नया  मेयर  आगरा की  जनता को स्वछ एवं सुन्दर वातावरण दे सके। आगरा नगर निगम चुनाव के लिए मतदान 22 नवंबर को होगा।