4 नवंबर 2017

इंतजार की घड़ियाँ समाप्त आगरा से नवीन जैन मेयर पद के भाजपा उम्मीदवार

नवीन जैन 
भाजपा ने गोरखपुर, अयोध्या, कानपुर, मेरठ और आगरा नगर निगम के लिए मेयर पद के अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पहली सूची के नामों को जानने के लिए  भाजपा कार्यकर्ता  भरी प्रतीक्षा में थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय द्वारा  जारी इस सूची में गोरखपुर से सीताराम जायसवाल, अयोध्या से ऋषिकेश उपाध्याय, कानपुर से प्रमिला पांडेय, मेरठ से कान्ता कर्दम व आगरा से नवीन जैन को मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है। उम्मीदवारों की पहली सूची मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंथन के बाद जारी की गई।