14 नवंबर 2017

ताजमहल के पास पर्यावरण के संरक्षण को लेकर वचन बद्ध है सरकार

यूपी सरकार ने सुप्रीम  कोर्ट को सूचित किया है कि राज्य सरकार  ताज महल और ताज ट्रापेजियम जोन  के पर्यावरण के संरक्षण को लेकर वचन बद्ध है। इसमें किसी प्रकार का ढीलापन नहीं छोड़ा जायेगा।  ताज ट्रापेजियम जोन में 10,400 वर्ग किलोमीटर कवर करता है। आगरा के साथ साथ  फिरोजाबाद, मथुरा, हाथरस ,इटावा, भरतपुर इस जोन में आते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि पर्यावरण संबंधी कानूनों और इस अदालत के सभी आदेशों का पूरी तरह से पालन कर ताज ट्रापेजियम जोन में पारिस्थितिक तंत्र में राज्य सर्कार  संतुलन सुनिश्चित करेगी।