11 नवंबर 2017

नफरत फैलाने और झगड़ा कराने में भाजपा के लोग माहिर - अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव  ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान  सरकार विकास के नाम पर समाज में नफरत पैदा करने में लगी हुई है। यादव ने कहा  कि अपने फायदे के लिए एक दूसरे के बीच   झगड़ा कराने और नफरत फैलाने में भाजपा के लोग मझे हुए खिलाड़ी  हैं। कांग्रेस के साथ प्रदेश में  गठबंधन के प्रश्न  पर उन्होंने  कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष  राहुल गांधी के साथ उनकी मित्रता बनी हुई है। हमारी  पार्टियों का गठबंधन था और यह कायम रहेगा। गुजरात में प्रचार के लिये कांग्रेस द्वारा उन्हें नहीं बुलाये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के प्रत्याशी भी वहां चुनाव मैदान में हैं,  हमें वहां जाने से कौन रोक सकता है।भूतपूर्व मुख्य मंत्री ने बहुजन समाज पार्टी से किसी भी गठजोड़ के बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।