2 अक्तूबर 2017

उत्तर प्रदेश सरकार की टूरिज्म बुकलेट से ताजमहल का नाम गायब


'उत्तर प्रदेश पर्यटन  अपार संभावनाएं ' बुकलेट में आगरा का ताजमहल नदारत है। यह  बुकलेट विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर उत्तर  प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा जारी की गई है। कमाल की बात तो यह है कि इसमें ईको टूरिज्म से लेकर मंदिर टूरिज्म तक को स्थान दिया गया  है, लेकिन ताजमहल जोकि प्रदेश का ही नहीं पूरे देश का गौरव है , उसे भुला दिया गया है। बता दें कि जून महीने में  यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि उनके अनुसार भारत की संस्कृति और विरासत को रामायण और गीता दर्शाते हैं, न कि ताजमहल। विश्व  आकर्षण का केंद्र ताजमहल को यूपी के टूरिस्ट डेस्टिनेशंस की सूची में  शामिल नहीं न किया जाना राज्य सरकार की मंशा पर प्रश्न खड़ा करता है।