22 अक्तूबर 2017

सपा अध्यक्ष अखिलेश की योगी को ताजमहल के सामने फोटो खिंचवाने की सलाह

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव कहा कि भाजपा को विश्व  धरोहर   ताजमहल से खास चिढ़ है। उन्होंने सलाह दी कि मुख्यमंत्री योगी 26 अक्टूबर को आगरा दौरे के वक्त ताजमहल की सामने खड़े होकर अपना फोटो अवश्य खिंचवाएं।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विश्व के  सबसे शक्तशाली  देश के राष्ट्रपति ने भी आगरा आकर ताजमहल के सामने फोटो खिंचवाई। अखिलेश ने कहा कि यदि योगीजी  भी ताज के सामने अपना  फोटो खिंचवाएंगे तो उसे  दुनिया देखेगी और सबसे ज्यादा ख़ुशी हमारी पार्टी  को होगी, क्योंकि हमें ताजमहल से विशेष  लगाव है।