16 अक्तूबर 2017

ताजमहल के खिलाफ संगीत सोम का संगीत फेल रहा

 भाजपा विधायक संगीत सोम का  ताजमहल पर बयान गैरजिम्मेदाराना लगा

लगता है उत्तर प्रदेश  भाजपा ताजमहल के पीछे हाथ धोकर पड़ी हुई है। अभी हाल ही में  उत्तर प्रदेश के  पर्यटन पैम्फलेट से ताजमहल का नाम नदारत होने से योगी सरकार की काफी आलोचना हुआ थी। यह मामला शांत नहीं हो पाया था उधर भाजपा के  विधायक संगीत सोम के ताजमहल को भारतीय संस्कृति पर ‘धब्बा’ बताते हुए एक नया बयान दे डाला।  विधायक महोदय ने कहा था कि ताजमहल को इतिहास में क्यों रखा गया है, इसका निर्माण  हिंदुओं पर हमला करने वाले ‘गद्दारों’ ने किया  था। इसके बाद भाजपा  ने  अपने विधयक संगीत सोम के बयान से दूरी बनाते हुए कहा कि यह उनके ‘व्यक्तिगत विचार’ हैं।उधर पर्यटन  मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा मुख्यमंत्री योगी  इस बात को स्पष्ट कर चुके हैं कि ताजमहल हमारी विरासत से जुड़ा हुआ  है।