27 अक्तूबर 2017

उत्तर प्रदेश के दस प्रतिशत पोलिंग बूथ अत्यंत संवेदनशील सूची में,वीडियोग्राफी होगी

उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव तीन चरणों  में होंगे। चुनाव  कार्यक्रम के मुताबिक 22 नवंबर को 24 जिलों, 26 नवंबर को 25 तथा 29 नवंबर को 26 जिलों में मतदान किया जायेगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त एस. के. अग्रवाल ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए  बताया कि दस प्रतिशत पोलिंग बूथ अत्यंत संवेदनशील सूची में रखे गये हैं। इन बूथों पर चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी और सीसीटीवी स्थापित किये  जायेंगे। श्री अग्रवाल ने बताया   कि नगर निगम के मेयर और पार्षद पदों के चुनाव इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से होंगे, जबकि नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत अध्यक्षों एवं सदस्यों का निर्वाचन में  बैलेट पेपर  का इस्तेमाल होगा।