31 अक्तूबर 2017

भारत द्वारा स्विस दम्‍पत्ति को अशोका होटल में सेवा सत्‍कार का प्रस्‍ताव

केन्‍द्रीय पर्यटन राज्‍य मंत्री के.जे. अल्‍फोंस ने स्विस दम्‍पत्ति सुश्री मैरी ड्रॉज और श्री क्विंटिन जेरेमी क्लार्क को अशोका होटल में निशुल्‍क ठहरने का प्रस्‍ताव दिया है। दम्‍पत्ति का नई दिल्‍ली के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है।
स्विस दम्‍पत्ति को लिखे अपने पत्र में श्री अल्‍फोंस ने कहा है कि "विश्वास करो कि आप तेजी से ठीक हो रहे हैं और जल्द ही आप सकुशल अपने घर लौटेंगे’’। सद्भावना के तौर पर पर्यटन राज्‍य मंत्री ने स्विस दम्‍पत्ति को नई दिल्‍ली के चाणक्‍यपुरी में स्थित अशोका होटल में उनकी  पसंद की दो तारीखों पर ठहरने की पेशकश की है। इस प्रस्‍ताव में होटल में भोजन और पेय सहित सभी खर्च शामिल है।