23 अक्तूबर 2017

योगी आदित्यनाथ साधु हैं या स्वादु - राज बब्बर

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूछना  चाहता हूँ  कि महंत के मायने होते हैं और  महंत का एक काम होता है और वह भगवान और भक्त के बीच का माध्यम होता है।वह तय ही नहीं कर पा रहे हैं कि वह साधु हैं या स्वादु हैं। वह न तो  महंत की गरिमा दिखा पा रहे हैं, न मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण पद  का गौरव दिखा पा रहे हैं। राजबब्बर गोरखपुर में इंदिरा गांधी की जन्मशताब्दी  के अवसर पर आयोजित समारोह पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।