5 अक्तूबर 2017

भारत और यूरोपीय संघ के बीच फ्री ट्रेड और आतंकवाद पर चर्चा


14वां भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन दिल्ली में हो रहा  है जिसमें फ्री ट्रेड और आतंकवाद  जैसे मुद्दों पर दोनों और के नेता खास तौर से आपस में विचार करेंगे। उल्लेखनीय है कि द्विपक्षीय  व्यापार के मामले में यूरोपियन संघ भारत का सबसे बड़ा क्षेत्रीय साझीदार है और 2016 में दोनों के बीच 88 बिलियन डॉलर का व्यापार हुआ था ।यूरोपियन यूनियन के प्रमुख जीन क्लाड जंकर और यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क इस शिखर सम्मलेन में भाग ले रहे हैं।यूरोपियन कमीशन की उपाध्यक्ष फेडेरिका मोघेरिनी और  सुरक्षा नीति से जुड़े कमीशन के प्रतिनिधि भी इसमें   शामिल हैं। इस  शिखर सम्मेलन का उद्देश्य भारत-यूरोपियन संघ की रणनीतिक साझेदारी को और आगे ले जाना है।