2 अक्तूबर 2017

आगरा में गिरते जलस्तर से बढ़ती पेयजल समस्या, जलाधिकार फाउंडेशन का अभियान जोरों पर

आगरा मंडल में हर दिन गिरते जलस्तर के चलते पेयजल की समस्या भी उत्पन्न होती दिखाई दे रही है.इसके चलते ताजनगरी के साथ-साथ मंडल पर से जागरुक लोगों को लेकर आगरा से शुरू हुए मेरा पोस्ट कार्ड आगरा की आवाज कार्यक्रम के चलते  शहर भर में समाजसेवी संस्थाओं स्कूल-कॉलेजों  में बांटे गए 25000 पोस्ट-कार्ड पर इस संदर्भ में आधारित प्रस्ताव भी मांगें गए। जलाधिकार फाउंडेशन की मजबूत और चिंतन करने वाली टीम में बहुत लोग स्वेच्छा से जुड़ते  जा रहे है. इस अवसर पर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी पूरन डाबर, सेंट पीटर्स कॉलेज के प्राचार्य फादर पॉल थनिकल, महामंडलेश्वर स्वामी चित्र प्रकाशानंद गिरी, वरिष्ठ पत्रकार राजीव सक्सेना, आगरा कॉलेज के प्रवक्ता डॉक्टर अनुराग शर्मा,  सुशांत सिंघल, मनीष उपाध्याय, विमल जैन, अवधेश कुमार उपाध्याय सहित जनाधिकार पॉवर टीम के सदस्य मौजूद रहे.