17 अक्तूबर 2017

ताजमहल पर उठे विवाद को दबाने में लगे मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ :भाजपा नेता संगीत सोम के ताजमहल के सम्बन्ध में दिए गए बयान के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  बयान के बाद उठे विवाद को शांत करने के लिए कहा कि विश्व प्रसिद्ध  ताजमहल का निर्माण हमारे लोगों  के  खून पसीने से हुआ है और इसकी सुरक्षा का जिम्मा राज्य  सरकार का है। योगी ने कहा  यह मायने नहीं रखता कि ताज महल का निर्माण  किसने और क्यों किया। मुख्यमंत्री योगी पर्यटन योजनाओं की समीक्षा के लिए अगले सप्ताह आगरा का दौरा करेंगे।