15 अक्तूबर 2017

योगी गुजरात मे बी जे पी को लाभ नहीं दिला सकेंगे

उत्तर प्रदेश सपा  नेता राम गोविंद चौधरी ने आरोप लगाया है कि योगी सरकार प्रदेश में  आर एस एस के एजेंडा के तहत काम कर रही है। योगी आदित्यनाथ के गुजरात में प्रचार के सम्बन्ध में  चौधरी ने कहा कि बी जे पी के पास हिंदू कार्ड खेलने के आलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है।सपा  नेता ने कहा कि गुजरात में नरेंद्र मोदी व अमित शाह असफल रहे  हैं।राम गोविंद चौधरी ने  कहा कि  उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री  गुजरात मे बी जे पी के पक्ष में कोई फायदा नहीं दिला पाएंगे  क्योकि उत्तर प्रदेश में ही उनको सफलत नहीं मिली है।