2 अक्तूबर 2017

बिरेंद्र सासल बने अफ़्रीकी आई टी दुनिया के हीरो, 350 लोगों को रोजगार भी दिया

बिरेंद्र सासल
घाना स्थित एक भारतीय, सुबह ग्रुप के  सीईओ बिरेंद्र सासल  ने यूके में प्रतिष्ठित व्यवसाय पुरस्कार जीता है। बिरेंद्र सासल सुबह कम्पनी  के चीफ एक्सेक्यूटिव अफसर हैं। यह पुरुस्कार उन्हें अफ्रीका को नए आईटी सोलूशन्स के लिए मिला। लंदन में एशियाई अचीवर्स अवॉर्ड्स में अंतर्राष्ट्रीय बिजनेस पर्सन ऑफ द इयर को चुना गया। अकरा स्थित  घाना मुख्यालय , सिएरा लियोन, न्यूयॉर्क शहर और दुबई के  कार्यालयों को मिलाकर सुबह  ग्रुप  ने  350 लोगों को रोजगार का अवसर दिया  है। सासल के नेतृत्व में इस  समूह की आय में 3,000 से अधिक प्रतिशत की वृद्धि हुई है और इसे अफ्रीका की सबसे तेज़ी से बढ़ रही तकनीकी कंपनियों  की लिस्ट में सबसे ऊपर रखा गया है।