19 अक्तूबर 2017

ताजमहल भी है उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के 2018 के कैलेंडर में

ताजमहल के मुद्दे को शांत करने  के लिए  उत्तर प्रदेश सरकार ने सूचना विभाग के 2018 के कैलेंडर में आगरा के ऐतिहासिक  ताजमहल को विशेष स्थान दिया है। साथ ही भारतीय इतिहास से जोड़ते हुए टूरिज्म  की दृष्टि से भी इसका विशेष  महत्व बताया है।   बतादें कि प्रदेश के पर्यटन विभाग के पेम्फलेट में विश्व प्रसिद्ध  ताजमहल का नाम गायब था। जिसकी देशभर में भारी आलोचना हुई थी। 2018 के कैलेंडर में जुलाई माह  के पन्ने पर ताज के फोटो  के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी की तस्वीर भी  दी गयी है। भाजपा विधायक संगीत सोम के ताजमहल पर दिये गये गैर जिम्मेदाराना  बयान के बाद विपक्ष भाजपा पर आक्रामक हो गया है।