13 अक्तूबर 2017

2 घंटे कम में पहुंचाएगी दिल्ली से मुंबई नई विशेष राजधानी ट्रेन

यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरी करने तथा दिल्ली एवं मुंबई के दो मेट्रो शहरों के बीच यात्रियों को त्वरित एवं सुविधाजनक सम्पर्क उपलब्ध कराने के लिए रेल मंत्रालय 16 अक्तूबर, 2017 से दिल्ली-मुंबई के बीच एक नई स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस आरम्भ कर रहा है। इस रेलगाड़ी में परिवर्तनशील किराया प्रणाली व्यावहार्य नहीं होगी। भारतीय रेल पहले ही दिल्ली-मुंबई के बीच दो राजधानी एवं 30 से अधिक मेल/एक्सप्रेस रेलगाड़ियों को संचालन कर रही है।

भारत की राजधानी दिल्ली एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक, परिवहन एवं सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में ऐतिहासिक महत्व का नगर है तथा भारत का राजनीतिक केन्द्र भी है। मुंबई भारत की व्यावसायिक एवं वित्तीय राजधानी है तथा महाराष्ट्र राज्य की राजधानी भी है। दोनों ही शहर देश के महत्वपूर्ण व्यावसायिक केन्द्र हैं। इसलिए, दोनों शहरों के बीच कारगर और प्रभावी परिवहन सम्पर्क की बेहद आवश्यकता है।


नई राजधानी एक्सप्रेस से यात्रा समय में वर्तमान लगभग 15 घंटे 50 मिनट की तुलना में 13 घंटे 55 मिनट का समय लगेगा, जिससे यात्रा समय में लगभग 2 घंटे की बचत होगी। एक ही रेक के उपलब्ध होने के कारण नई सेवा के सप्ताह में तीन दिन चलने वाली विशिष्ट सेवा के रूप में योजना बनाई गई है, जो दिल्ली-मुंबई के बीच तेज रफ्तार रेल सम्पर्क उपलब्ध कराएगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगी। यात्रियों को प्राप्त होने वाली कुछ सुविधाएं इस प्रकार है:-

इससे यात्रियों के समय की बचत होगी। यह यात्रियों को ट्रैफिक के व्यस्ततम समय से बचाने में सक्षम बनाएगा। यात्रियों को रेलगाड़ी में तरोताजा होने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि वह तड़के सुबह ही अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच जाएंगे। यात्री अपने रोजमर्रा के कार्यक्रम के अनुसार अपने कार्यालय पहुंच सकते हैं।