24 सितंबर 2017

मुलायम और अखिलेश की लम्बी तकरार का हो सकता है आज अंत

दोनों में हो सकता है  राजनैतिक तलाक 


आज होगा उत्तर प्रदेश में एक नई पार्टी का गठन। लोकदल के अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह इस नई पार्टी की घोषणा करेंगे। देखना यह है कि नेताजी की इस नई पार्टी से टूट फूट का क्या नज़ारा रहता है। कहा जा रहा है कि नेताजी की इस पार्टी के बनने से और उनका जादू चलने से  समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया  कि नई पार्टी के साथ समाजवादी शब्द जुड़ा रहेगा। बतादें  अभी हाल में मुलायम  ने अखिलेश  के समर्थक राम गोपाल यादव को लोहिया ट्रस्ट के सचिव पद से हटाकर  उनके स्थान पर शिवपाल यादव को नया सचिव बना दिया था। उधर नेताजी की नई पार्टी बनाने की चर्चाओं पर अखिलेश ने कहा  नकली समाजवादियों से सावधान रहें।