16 सितंबर 2017

हवाई योद्धा मार्शल अर्जन सिंह की कमी कैसे होगी पूरी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्शल अर्जन सिंह के  निधन पर शोक जताया है।  राष्ट्रपति  कोविंद ने अपने  ट्वीट किया, 'हवाई योद्धा मार्शल अर्जन सिंह के निधन से दुखी. उनके परिवार और वायुसेना समुदाय को संवेदनाएं. बता दें अर्जन सिंह वायुसेना के एक मात्र ऐसे ऑफिसर थे जिन्हें फील्ड मार्शल के बराबर फाइव स्टार रैंक दी गई।  भारतीय सेना में अब तक सिर्फ तीन लोगों को फाइव स्टार रैंक मिली है और अर्जन सिंह उनमें से एक थे।अर्जन सिंह के अलावा फील्ड मार्शल के. एम. करियप्पा और फील्ड मार्शल सैम मानेक शा को यह सम्मान मिला हैं।