25 सितंबर 2017

भाजपा में पहुँचने के लिए तड़पते सांसद अमर सिंह

राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने मिर्जापुर में नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा का पुलंदा बांध दिया। अब तो लग रहा है कि उनके भाजपा में पहुँचने में देरी नहीं है। उन्होंने प्रेस से बात करते हुए कहा कि भारत के लिए मोदी से अच्छा प्रधानमंत्री नहीं हो सकता। अमर सिंह  मुलायम  सिंह और अखिलेश यादव से काफी खफा नज़र आ रहे थे। पहले सपा में मुलायम सिंह की बात सुनी जाती थी किन्तु अब तो उनका लड़का तक उनकी बात नहीं सुनता है।सपा के पूर्व महासचिव अमर सिंह ने कहा   राजनीति की भूख मिटाने के लिये जिसने अपने पिता तक  को भी नहीं  छोड़ा तब उसपर क्या भरोसा किया जाये। आजम खां के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि वह  स्तरहीन नेता हैं। देश के प्रति उनकी कोई आस्था नहीं दिखाई देती है।