29 सितंबर 2017

अखिलेश मनाने में लगे हैं मुलायम को, दिख सकते हैं एक साथ मंच पर आगरा में

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने  अपने पिता मुलायम सिंह यादव को  सपा की  आगरा में आयोजित  राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में आमंत्रित किया है । सपा के एमएलसी, सुनील सिंह साजन ने कहा कि हमें  पूरी उम्मीद है कि नेताजी इस बैठक में अवश्य  शामिल होंगे। । यदि मुलायम सिंह ने अखिलेश का  निमंत्रण स्वीकार कर लिया है, तो शायद यह पहली बार हो सकता है जब  मुलायम सिंह और अखिलेश दोनों एक साथ  मंच पर दिखाई दें। 25 राज्यों के लगभग 15,000  कार्यकर्ताओं के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में भाग  लेने की उम्मीद की जा रही है। इस बैठक में अखिलेश यादव को अगले पांच सालों तक सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा। मार्च में आयोजित  विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद, उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय प्रमुख की अवधि तीन वर्ष  से बढ़ाकर  पांच वर्ष  संशोधित की थी।