3 सितंबर 2017

अब भारत की रक्षा करेंगी एक महिला, निर्मला सीतारमन

निर्मला सीतारमन  को  रक्षा मंत्री बनाकर  देश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी  गई है। आखिर में  मोदी कैबिनेट का विस्तार हो गया।राज्यमंत्री पद पर नौ नये चेहरों ने की शपथ ग्रहण की और  चार पुराने मंत्रियों को प्रमोशन भी मिला। उन्हें  कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।  इस बीच सुरेश प्रभु को  रेल मंत्रालय हटाकर उनकी  जगह पीयूष गोयल को रेल मंत्री का पद दिया गया है। प्रभु को वाणिज्य मंत्री का पद मिला है।   प्रभु ने एक ट्वीट में   रेलवे के 13 लाख कर्मचारियों को समर्थन, प्रेम के लिए उन्हें  धन्यवाद दिया।महेश शर्मा  से   टूरिज्म मंत्रालय से हटाकर  पर्यावरण मंत्री बनाया गया है। हरदीप सिंह पुरी को राज्य मंत्री के रूप में शहरी विकास मंत्रालय दिया गया है। सत्यपाल सिंह शिक्षा राज्य मंत्री,मुख्तार अब्बास नकवी अल्पसंख्यक  मामलों के मंत्री,अल्फांस को पर्यटन मंत्री,शिव प्रताप शुक्ल को वित्त राज्य मंत्री,आरके सिंह स्वतंत्र प्रभार ऊर्जा मंत्री, स्मृति ईरानी पूर्ण रूप से सूचना एवं प्रसारण मंत्री का पद दिया गया है।