11 सितंबर 2017

पांच अक्टूबर को आगरा में चुना जायेगा सपा का राष्ट्रिय अध्य्क्ष

समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन पांच अक्टूबर को आगरा में आयोजित किया गया है। इससे पूर्व प्रदेश अधिवेशन २३ सितम्बर को लखनऊ में होग।  जिसमें  हर जिले के सपा नेता भाग लेंगे। राष्ट्रिय अधिवेशन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय  अध्यक्ष का चुनाव भी किया जायेगा। यह सूचना सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री नंदा ने दी। इससे पूर्व जनवरी में अखिलेश यादव को  राष्ट्रिय अध्यक्ष और उनके पिता मुलायम  सिंह को सपा का राष्ट्रिय संरक्षक बनाया गया था।