18 अगस्त 2017

उत्तर प्रदेश में सभी मदरसों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया

उत्तर प्रदेश में  सभी मदरसों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है। बताया जाता है कि प्रदेश में कई मदरसे बिना पंजीकरण के चल रहे हैं। अब सभी मदरसों को  को ऑनलाइन किया जाएगा।  प्रदेश सरकार ने नया  कदम  उठाया है जिसमें  एक पोर्टल  लॉन्‍च किया गया है। जिससे  मदरसा शिक्षा बोर्ड से जुड़े तमाम मदरसों में होने वाली किसी भी अनियमितता पर कण्ट्रोल किया जा सकेगा।  मदरसों को ऑनलाइन होने के  बाद बड़े स्तर पर धांधली को रोकने में  सहायता  मिलेगी। इस पोर्टल  पर शिक्षकों के स्वीकृत पद, तमाम तैनात कर्मचारी और रिक्त पदों का भी ब्योरा  देखा जा सकेगा। बतादें उत्‍तर प्रदेश में कुल 6725 मान्यता प्राप्त मदरसे हैं.