9 अगस्त 2017

आगरा को टी वी मुक्त करने के लि‍ये होगी बडी कोशि‍श

   --लक्षणों की सही पहचान कर उपचार करवायें: डी एम
टी वी मरीजों को ढूंढ ढूंढ कर करवायें इलाज: गाौरव दयाल
                                           फोटो :सूचना  वि‍भाग  आगरा 
आगरा : जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 आर0के0 अग्निहोत्री द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी गौरव दयाल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा देश के 50 जिलों में सक्रिय क्षय रोग खोज अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इन 50 जिलों में 06 जिले प्रदेश के भी शामिल है, जिनमें जनपद आगरा में भी 04 अगस्त 2017 से 18 अगस्त 2017 तक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि इस कार्यक्रम में बढ़चढकर हिस्सा
ले। तथा जिन लोगों में टी.वी. के लक्षण पाये जाए वे इसकी जाॅच करायें व इस अभियान की जागरूकता में सहयोग प्रदान करें।
 जिलाधिकारी ने सभी डाक्टरों से जो इस अभियान में लगे हैं से कहा कि इसे  सफल बनाने का पूरा प्रयास करें। जिससे 2025 तक सरकार द्वारा टी0वी0 को समाप्त करने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकें। उक्त अवसर पर सीएमओ श्री मुकेश कुमार वत्स ने कहा कि जनपद में 03 लाख जनसंख्या के बीच जहां इस रोग के पाये जाने की सम्भावना है जिसमें  मलिन बस्ती व अन्य जगहों पर अभियान चलाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।  इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का संचालान करते हुये डीएचआईओ श्री अमित कुमार यादव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किये।