25 अगस्त 2017

डेरा सच्चा केस के बहादुर जज जगदीप सिंह को विशेष सुरक्षा दी जाये

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम  को दोषी करार देने वाले सीबीआइ की विशेष अदालत के जज जगदीप सिंह को केंद्र सरकार  ने हरियाणा सरकार से विशेष  सुरक्षा देने के लिए कहा है। सिंह ने डेरा प्रमुख को बलात्कार के एक मामले में दोषी करार दिया है। गृह मंत्रालय जज जगदीप सिंह  की सुरक्षा,  केंद्रीय बल के हाथों में सौंपे जाने के विषय पर फैसला करने से पहले खुफिया सूचनाओं का विश्लेषण करेगा। बता दें कि गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिये जाने के बाद हरियाणा में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई है जिनमें 30 लोग मारे और 250 लोग घायल हुए  हैं।