8 अगस्त 2017

डोकलम विवाद पर नेपाल चुप

नेपाल भारत और चीन के  डोकलम विवाद से अलग रहना चाहता है। नेपाल के उप प्रधानमंत्री कृष्ण बहादुर माहरा अपने देश को इस विवाद से दूर रखते हुए चाहते हैं कि इस मुद्द्दे को भारत और चीन  को आपस में शांति से निपटना चाहिए। श्री माहरा नेपाल के विदेश मंत्री भी हैं। 23 से 27 अगस्त तक नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा भारत की यात्रा पर आने वाले हैं। चीन के उप प्रधानमंत्री वांग यांग भी 14 अगस्त को नेपाल की यात्रा पर जा रहे हैं।यांग की नेपाल  यात्रा का मुख्य मुद्दा  भारत और चीन के बीच चल रहे डोकलम विवाद पर बातचीत करना बताया जाता है।