31 अगस्त 2017

मौर्य को हटाकर महेंद्र नाथ पांडेय को बनाया गया भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश भाजपा के  अध्यक्ष बने हैं मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री महेंद्र नाथ पांडेय। इसकी घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने की। वह उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्थान लेंगे। मौर्य इस समय राज्य के उपमुख्यमंत्री का पद संभाल रहे हैं और वह विधानपरिषद की सीट के लिए चुनाव भी लड़ रहे हैं। मौर्या पर अध्यक्ष पद से हटने का दबाव डाला जा रहा था क्योकि बीजेपी में एक व्यक्ति एक पद पर रह सकता है।  पांडेय को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष  बनाया जाना  जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश भी बताई जाती है। बतादें  मौर्य के नेतृत्व में बीजेपी को  प्रदेश में 325 सीटों पर जीत  मिली थी।