26 जुलाई 2017

भाजपा और नितीश मिलकर बनायेगे बिहार की नई सरकार

नितीश कुमार फिर से भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से बिहार के मुख्य मंत्री बनेगे। सुशील कुमार मोदी ने उन्हें भाजपा का समर्थन देने की घोषणा कर दी है।नीतीश को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान सुशील मोदी ने कर दिया है। वह 27 जुलाई को  बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान  नितीश की पार्टी  और भाजपा  के विधायक प्रदेश के  राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी से मिलने गए. जहां वे सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। सुशील मोदी ने कहा कि हमारी पार्टी  नीतीश कुमार की  सरकार में शामिल होगी और वे  ही विधायक दल के नेता चुने जाएंगे।  नीतीश कुमार के निवास पर भाजपा और जदयू के विधायकों की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से नीतीश को गठबंधन का नेता चुना  गया।