सपा नेता शिवपाल |
सपा नेता शिवपाल को जनता दल युनाइटेड का का उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इस बात की चर्चा जोरों पर हैं। शिवपाल ने दिल्ली में मुलायम सिंह और जे डी यू के वरिष्ठ नेता शरद यादव के साथ भी मुलाकात की। अब शिवपाल के सपा से जाने के पुरे आसार नज़र आ रहे हैं । अखिलेश यादव और शिवपाल में तालमेल नामुमकिन सा नज़र आ रहा है। अखिलेश उनको और उनके आदमियों को कोई भी जिम्मेदार पोस्ट नहीं देना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में वह पार्टी में दम घुटन महसूस कर रहे हैं। अटकलें यही हैं कि वह जनता दल युनाइटेड में शामिल हो सकते हैं और उन्हें जे डी यू का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जासकता है। बताया जाता है कि यदि शिवपाल पार्टी छोड़ते हैं तो उनके साथ कई महत्वपूर्ण सपा नेता भी पार्टी छोड़करजनता दल युनाइटेड में शामिल हो सकते हैं।