12 जुलाई 2017

मोदी और अमित शाह की रची साजिश - तेजस्वी

बिहार उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने सीबीआई के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका आरोप है कि इस राजनीतिक साजिश के  पीछे  नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का हाथ  है। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ में जीरो टॉलरेंस पर विश्वास करता हूँ। मेरे कार्यकाल में  कोई भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। इसके जबाब में  भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद इस तरह की बातों से सीबीआई छापे का राजनीतिकरण करना चाहते हैं।सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राजद को तेजस्वी पर लगाए गए आरोपों के सम्बन्ध में उन्हें सबूत प्रस्तुत करने चाहिए।