9 जुलाई 2017

अगस्त में मुख्यमंत्री करेंगे ताज सिटी के नये एयर टर्मिन का शिलान्यास

 आगरा: अंतराष्ट्रीयय हवाई अड्डा (इंटरनेशनल स्‍टैडर्ड श्रेणी का एन्‍लेव)आगरा में बनेगा और इसका
आगरा सिविल एन्‍कलेव:राह में कांटे ही कांटे
शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे,यह कहना है स्थानीय सांसद एवं अनुसूचित आयोग के  अध्यक्ष राम शंकर कठैरिया का। श्री कठैरिया जो कि नेशनल चैम्बर ऑफ़ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, यू पी, आगरा के अध्यक्ष नरिंदर सिंह एवं चैम्बर के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा विकास  प्रकोष्ठ के चेयरमैन राजीव तिवारी की अध्यक्षता में चैम्बर के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता कर रहे थे , ने कहा कि आगरा में बनने को प्रस्तावित सिविल एन्कलेव के निर्माण को लेकर अब कोई शंका नहीं है।

चैम्बर प्रतिनिधियो ने कहा कि व्यावसायिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा आगरा में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा की स्थापना हेतु  चलाये जा रहे जन-आंदोलन से यह स्वत: ही स्पष्ट है कि आगरा को

हरहाल में इंटरनेशनल एयरपोर्ट मिलना चाहिये।  ३०-३५ वर्ष से यह मामला लगातार उठाया जा रहा है। यही नहीं प्रधान मंत्री  द्वारा  २०१३ में चुनाव से पूर्व आगरा भ्रमण के दौरान अपने भाषण में स्वयं आगरा की इस जरूरत को स्वीकारा गया था।
प्रतिनिधमंडल  में चैम्बर अध्यक्ष नरिंदर सिंह, अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा विकास प्रकोष्ठ के चेयरमैन राजीव तिवारी, चैम्बर  उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल व् अनूप गोयल, पूर्व अध्यक्ष अमर मित्तल, डॉ. एस के साहनी, मनोज बंसल मुख्य रूप से उपस्थित थे।
 बजट जारी होने तक ही इंतजार
उधर सिविल सोसायटी आगरा के अध्यीक्ष पार्षद शिरोमणी सिंह जर्नल सैकेट्री अनिल शर्मा ने कहा है कि शासन की घोषणाओं के बावजूद अब तक जमीन अधिग्रहण को 65 करोड की राशि नहीं मिली है। फलस्व रूप जमीन अधिग्रहण की कार्रवाही तक शुरू नहीं हो सकी है। उ प्र सरकार का बजट जारी होने तक ही जनता जरूर संयम बरतेगी अन्यथा बाद में जो भी स्थिति बनेगी उसके लिये मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री डा महेश शर्मा जिम्मेदार ठहराये जायेगे।