4 जून 2017

शिवपाल नहीं चाहते थे अमर सिंह की सपा में बापसी

सपा के वरिष्ठ नेता  शिवपाल सिंह यादव  ने कुछ खुलकर बातें कहीं। बता दें  नेताजी मुलयम सिंह  के करीब माने वाले   राज्यसभा सदस्य अमर सिंह हमेशा पार्टी की आंतरिक  खींच तान में  कई बार अपमानित हो चुके हैं। 2016 में शिवपाल अमरसिंह की  सपा में वापसी के पक्ष में नहीं थे। शिवपाल ने बताया  कि मैंने अमर सिंह को सपा में न आने की सलाह दी थी। क्योकि मुझे अनुमान था कि उन्हें पार्टी में सम्मान मिलने वाला नहीं था। मैं सोचता हूँ कि जिस जगह रेस्पेक्ट न मिले वहां से दूर रहना चाहिए। अगले महीने शिवपाल सिंह समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने जा रहे हैं। क्या अमर सिंह भी इस मोर्चे में शामिल होंगे पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। मोर्चा के चुनाव मैदान में कूदने के बारे में उन्होंने साफ़ किया की लोकसभा चुनाव अभी दूर हैं, अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।